फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन में इलेक्ट्रिकल इंटर लॉकिंग पैनल सिस्टम का कार्य हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बहाल हुई हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार तक रेलवे फाटकों पर बने सभी केबिन हटाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रामपुर मनिहारन में पिछले सात दिन से चल रहा इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम लगाने का कार्य रविवार दोपहर पूरा हो गया है। इसके बाद रामपुर मनिहारान में बने केबिन खत्म कर दिए हैं। इस पर दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार और हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संचालित हुई। सोमवार को निरस्त लाल पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर तक निर्धारित समय पर संचालित होगी।
बीते सोमवार से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम लगाए जाने कार्य चल रहा था। यह रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे पूरा हो गया। इसके बाद रामपुर मनिहारान में फाटकों पर बने केबिन हटा दिए गए हैं। वहीं, ब्लॉक भी बहाल कर दिया है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रामपुर मनिहारान में इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम लगाने के लिए ब्लॉक लिया गया था। इसके बहाल होने के बाद रविवार को हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली और दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन शामली से किया गया। एक सप्ताह से यह पैसेंजर ट्रेन टपरी से मुजफ्फरनगर-मेरठ होकर दिल्ली के लिए संचालित हो रही थी। दिल्ली से रविवार सुबह सात बजे चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का संचालन शामली तक रहा। सोमवार से दिल्ली-शामली होकर सहारनपुर तक निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ रेलवे स्टेशनों पर होना है कार्य
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मनानी और रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इस मार्ग पर नानौता, थानाभवन, हिंड, शामली, कांधला, कासमपुर खेड़ी, बड़ौत, बागपत रोड, अग्रवाल मंडी टटीरी आदि रेलवे स्टेशनों का इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल कार्य होना अभी बाकी है। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें