फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक की टक्कर से बिजली के खंभे उखड़े, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में ट्रक ने स्ट्रीट लाइट के पोल में टक्कर मार दी, जिससे तीन पोल एक के बाद एक उखड़ते चले गए। वहीं दूर तक स्ट्रीट लाइट के तार जमीन पर जा गिरे। गनीमत रही की पोल गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को ऊन रोड स्थित एक नर्सिंग होम के निकट गन्नों से भरे ट्रक का टायर फटने से गन्ना सड़क पर बिखर गया था। इस कारण यातायात कई घंटे तक बाधित रहा था। बुधवार को साइड से एक अन्य ट्रक के निकलने के कारण चालक ने स्ट्रीट लाइट के पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अन्य तीन पोल भी टूट कर सड़क पर आ गिरे। दूर तक स्ट्रीट के लाइट के तार सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि पोल के गिरने के दौरान सड़क से गुजर रहे किसी को भी चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो जाता। नगर पंचायत कर्मियों ने स्ट्रीट लाइट और गिरे पोल को सही करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें