फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 21 दिसंबर को होंगे बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव

Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन की वर्ष 2024 की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव आयुक्त की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई । 21 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं ,मतगणना के पश्चात ही चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त शगुन मित्तल ने बताया कि 16 व 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र खरीदने व प्रस्तुत करने का कार्य किया जाएगा। 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी व निस्तारण का कार्य किया जाएगा। वहीं 21 दिसंबर को बार भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक 340 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना की जाएंगी। वहीं मतगणना के तुरंत पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएंगी।

इन पदों के लिए होगा चुनाव

बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2024 की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव प्रशासनिक, सहसचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, सदस्य गण वरिष्ठ व सदस्यगण कनिष्ठ पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें