फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानखेड़ी सहकारी समिति का चुनाव 21 अक्तूबर को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संचालक मंडल का चुनाव 21 अक्तूबर को
विज्ञापन

गढ़ीपुखता। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति निर्वाचन आयुक्त ने सहकारी समितियों के संचालक मंडल का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इसके अनुसार हथछौया स्थित सुजानखेड़ी श्रम संविदा सहकारी समिति की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव 21 अक्तूबर को होगा।
सुजानखेड़ी सहकारी समिति की कार्यकारी अध्यक्ष पिंकी पंवार ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रदर्शन, 13 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अक्तूबर को नामांकन और 18 को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। सभापति, उपसभापति और डेलिगेट के चुनाव के लिए मतदान 21 अक्तूबर को होगा। उसी दिन शाम को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव के लिए सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता जल्द ही निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी पंवार ने बताया कि अभी सुजानखेड़ी सहकारी समिति में सदस्यता अभियान चल रहा है। हथछौया के अतिरिक्त फूंसगढ़, मुंडेट, सांपला, पिंडोरा, गढ़ी अब्दुल्ला खां, दुल्लाखेड़ी, भाट्टू का कोई भी वयस्क व्यक्ति सदस्य बन सकता है। सदस्यता के लिए समिति कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें