फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ईंट भट्ठों को करवाया बंद

Mon, 14 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली ईंट भट्ठों पर छापामारी की कार्रवाई करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊन। क्षेत्र में चल रहे ईंट भट्ठों पर प्रशासनिक टीम ने छापामारी की। इस दौरान बिना पर्यावरण क्लियरेंस प्रमाण पत्र के चल रहे आठ ईंट भट्ठों को बंद कराया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


रविवार को  ऊन क्षेत्र में एसडीएम शामली श्याम अवध चौहान और एसडीएम ऊन अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से ईंट भट्ठों पर छापामारी की। जिससे भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान कई ईंट भट्ठों से संचालक भाग निकले। एसडीएम अवधेश सिंह ने बताया कि शासन ने बिना पर्यावरण क्लियरेंस प्रमाण पत्र के ईंट भट्ठे चलाने पर रोक लगा दी है। क्षेत्र के आठ भट्ठों को बंद कराया गया है। इनके संचालक पर्यावरण क्लियरेंस प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें