फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निरीक्षण में कमजोर मिला बच्चों का शैक्षिक स्तर

Wed, 23 Oct 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्य विकास अधिकारी के परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में बच्चों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिला और काफी बच्चे बिना वेशभूषा के मिले। उन्होंने प्रधानाध्याकों के साथ ही अधिकारियाें को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने गांव कुड़ाना के मजरा स्थित सेंहटा प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय कनियान विकास क्षेत्र कांधला का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सेंहटा में कुल नामांकन 55 के सापेक्ष 47 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में कार्यरत 6 शिक्षक-शिक्षामित्रों के सापेक्ष 3 शिक्षक एवं 1 शिक्षामित्र उपस्थित थे।
बच्चों से विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछें। जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय कनियान में कुल नामांकन 58 के सापेक्ष 41 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में उपस्थित बच्चों में से अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में नहीं थे। बच्चों से विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर बच्चे नही दे पाए। शैक्षिक गुणवत्ता खराब होने पर सीडीओ ने बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी कांधला को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें