फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि अधिग्रहण में समस्याओं को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को बुटराड़ा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों को समर्थन देने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। किसान संघर्ष समिति ने तीन अगस्त को बागपत के टीकरी में महापंचायत करने का एलान किया है।
धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग बिल्कुल जायज हैं। एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसान आंदोलन की राह पर डटे रहें। जल्दी ही बड़ा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि तीन अगस्त को बागपत के टीकरी में महापंचायत बुलाई गई है। बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे। खासकर नौजवानों को इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

धरने के दौरान किसानों ने मांग रखी कि एक प्रोजेक्ट एक मुआवजे की तर्ज पर जो मुआवजा बागपत के मवी कलां गांव में एक करोड़ रुपये प्रति बीघा मिल रहा है, उसी प्रकार उन्हें भी मिले। मांग पूरी होने तक यह धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। तब तक पूरे जिले में कहीं पर भी कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इससे पूर्व किसानों ने हाईवे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई की और उड़द और बाजरे की फसलों की बुवाई की। धरनास्थल पर महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद रहीं। साथ ही किसानों ने धरनास्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार व अरविंद कुमार, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक, बाबा राजवीर सिंह भी पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता महावीर सिंह ने की तथा संचालन विदेश मलिक ने किया। धरने पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रधान, राजकुमार, प्रमोद, रवि मलिक, हाजी तुफैल, वीरपाल ठेकेदार, रामवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें