फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के आसान पेपर ने खिला दिए चेहरे

Tue, 06 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई परीक्षा के दौरान रोल नंबर देखते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में सीबीएसई में मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय के पेपर से हुई। पहला पेपर ही आसान देख परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र बेहद आसान बताया। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने अपने 70 प्रतिशत अंकों से ऊपर अंक आने की उम्मीद जताई। मंगलवार को सीबीएसई में कक्षा 10 की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में जाना तो उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र में निबंध, पद्यांश और पत्र बड़े ही सरल आए थे। छात्र अवि ने बताया कि प्रश्नपत्र में सरल वाक्य थे। परम ने बताया कि निबंध भी आसान आया था। जिसमें पर्वों का बदलता स्वरूप, महानगरीय जीवन और बीता समय फिर लौटता नहीं आदि विषय रहे। सभी ने अपने अपने अनुसार विषय पर अच्छी प्रकार से निबंध लिखा। पांच अंकों में से चार अंक आने की उम्मीद है। वहीं वस्तुओं की प्रदर्शनी पर विज्ञापन लिखने के लिए दिया हुआ था जो काफी सरल था। छात्र उज्ज्वल और निखिल ने बताया कि पत्र लिखने का विषय भी काफी सरल था। जिसमें पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति ध्यान आकर्षित करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखना था, जबकि दूसरा पत्र क्षेत्र के पार्क को कूडे़दान बना दिया गया था। अब पुलिस की पहल और मदद से बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गया। इसके लिए पत्र के माध्यम से पुलिस आयुक्त को धन्यवाद देना था। छात्र ने बताया कि दोनों ही पत्र काफी सरल थे। 21 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर सीबीएसई की हिंदी की परीक्षा में सात परीक्षा केंद्रों पर 2573 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें सभी केंद्रों पर 21 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहें और 2553 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अर्पण स्कूल में 367 में से चार, मदरलैंड में 298 में से एक, बीएसएम में 384 में से एक ने परीक्षा छोड़ी। स्कॉटिश में एक, सेंट आरसी में दो व सरती देवी राजाराम में एक और सिल्वर बेल्स में 11 ने परीक्षा छोड़ी। जिला समन्वयक एके गोयल ने बताया कि सभी केंद्रों पर सचल दल ने चेकिंग की। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें