फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर और गोहरनी रेलवे पुल के संपर्क मार्ग अधूरे

विज्ञापन
शामली पूर्वी यमुना नहर पुल की अपरोच रोड
विज्ञापन
शामली। टपराना-शामली बाईपास का पूर्वी यमुना नहर पुल की मुंडेट कलां और गोहरनी गांव के रेलवे पुल की दोनों ओर के संपर्क मार्ग बन जाएं तो मेरठ-करनाल हाईवे चालू हो जाएगा। शामली शहर का जाम खत्म हो जाएगा। हाईवे का बाईपास चालू होने से आसपास के कई जिलों के आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास पिछले ढाई साल से निर्माण प्रस्तावित है। टपराना से लेकर बधेव गांव तक बाईपास कार्य पिछले डेढ़ साल पूर्व बनकर तैयार हो चुका है। पिछले डेढ़ साल में पूर्वी यमुना नहर का पुल और पुल से लेकर बधेव गांव की ओर शामली-गढ़ीपुख्ता मार्ग के चौपले तक एप्रोच रोड को ताॅरकाेल डालकर पूरा किया है। पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर मुंडेटकलां गांव की ओर एप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया है। बीच में सीमेंट का डिवाइडर बन कर तैयार हो गया है। एप्राेच रोड का काला करने कार्य अधूरा है।
दूसरी ओर गोहरनी गांव के जंगल में रेलवे का उपरिगामी पुल की गोहरनी और सहारनपुर रोड की एप्रोच रोड पर मिट्टी रोडी बजरी और ताॅरकोल डालकर काला करने का कार्य अधूरा है। लगभग तीन हजार वर्ग मीटर से ज्यादा एप्रोच रोड कार्य अधूरा है। निर्माण एजेंसी की ओर से गोहरनी गांव के पास चौराहे से लेकर पूर्वी यमुना नहर पुल की ओर बाईपास पर एक ओर काली परत डालकर काला किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के अफसरों के मुताबिक अगले दो माह यानी दशहरा तक मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास चालू हो जाएगा। बाईपास चालू होने से करनाल से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ आदि जिलों के हल्के भारी वाहनों को आने जाने में आसानी मिल जाएगी। शामली शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

शामली पूर्वी यमुना नहर पुल की अपरोच रोड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें