शामली। जिले में गेहूं खरीद के लिए दो हजार किसानों का पंजीकरण हो गया है। अभी तक 39 किसानों से 1491 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि अभी तक 3.75 लाख बोरे प्राप्त हो गए हैं। सभी केंद्रों के लिए ई-पॉश मशीन प्राप्त हो गई हैं। शनिवार को सभी केंद्रों पर मशीनें पहुंच जाएंगी। सोमवार से किसानों से खरीदे गेहूं का ऑनलाइन भुगतान भी शुरू हो जाएगा।