फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में जगह-जगह जमी मिली धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर से आई मंडल स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई नहीं मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मासिस्ट व स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के उपचार व चिकित्सा संबंधी जानकारी ली। साथ ही जो कमियां पाई गईं, उनमें सुधार के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में सहारनपुर से डॉ. नवदीप गुप्ता और डॉ. मोहम्मद अर्शी दो सदस्यीय मंडल स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने जिला अस्पताल की पैथोलोजी लैब, इमरजेंसी, लू वार्ड, सिटी स्कैन यूनिट, ओटी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान लैब, इमरजेंसी और लू वार्ड समेत कई स्थानों पर ऊपरी सतह, खिड़कियों, एसी, अलमारियों पर धूल जमी पाई। इस पर टीम ने बेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महीने में कम से कम एक या दो बार हर विभाग में फर्श से लेकर सामान के ऊपर और छत तक की साफ-सफाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा धूल पंखे या हवा में उड़कर मरीज तक पहुंचने पर उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पैथोलोजी लैब में एलटी शिवांगी से सैंपल लेने व जांच करने के तरीके और पानी से हाथ धोने के तरीके के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी में फार्मासिस्ट दीपक अग्रवाल से श्वसन पंप की जरूरत व उसके प्रयोग करने की जानकारी ली। लू वार्ड में स्टाफ नर्स से दवाओं की स्थिति की जानकारी ली। वहीं कई स्वास्थ्यकर्मियों में जानकारी का अभाव मिलने पर उन्हें प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दवा वितरण कक्ष पर मरीजों की लंबी लाइन मिलने पर दवा वितरण के तीन काउंटर की संख्या बढ़ाकर पांच काउंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए दवा के कार्टून जमीन पर न रखने और दीवार से अलग हटाकर रखने के लिए कहा। उन्होंने एक्सपायर होने वाली दवाओं का अलग कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य टीम को अस्पताल की छत पर भी सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके आहूजा को निर्देशित किया कि विभागवार व क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी जिम्मेदारी तय करें। इससे अस्पताल में साफ-सफाई के साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक कुमार, चीफ फार्मासिस्ट ताहिर बेग, फार्मासिस्ट मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें