फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने रामायण पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसमें राम, रावण, सीता और हनुमान जैसे पात्रों का जीवंत अभिनय कर तालियां बटोरीं। प्रबंधक इंजीनियर अमन शर्मा और प्रधानाचार्य विधि शर्मा ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को सत्य, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर की बुराइयों को भी रावण की तरह समाप्त करना चाहिए। इस दौरान शशांक मित्तल, वरुण, भूरा, जितेंद्र, शुभम्, अंकित, हुसैन, एकता, नेहा, शिवानी, खुशी, शशिबाला, पिंकी, अंशु, सीमा, प्रभा, इति आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें