गंगेरू में तालाब की खोदाई बंद
कांधला। एसडीएम के आदेश पर गंगेरू गांव में खोदे गए तालाब का भराव कार्य प्रारंभ हो गया है।
गंगेरू गांव के मोहल्ला टोलियान गोगा माढ़ी के सामने ग्राम समाज की भूमि खोदाई करके तालाब का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की खोदाई के दौरान कई ग्रामीणों के मकानों में दरारें आ गई थीं। ग्रामीणों ने एसडीएम कैराना से मामले में शिकायत करते हुए तालाब की खोदाई कार्य बंद करा दिया था। मामले की शिकायत पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल विनीत को गांव भेजकर जांच के निर्देश दिए थे। लेखपाल यूसुफ, विनीत ने मामले की जांच के बाद एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा को गंगेरू गांव के तालाब की रिपोर्ट दी थी। बाद में एसडीएम ने ग्राम प्रधान को खोदे गए तालाब का मिट्टी भराव करने के आदेश दिए थे। एसडीएम के आदेश पर खोदे गए तालाब का भराव शुरू करा दिया गया है।