फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश न होने से गर्मी और उमस बढ़ी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ऊन। बारिश न होने से जिले का तापमान बढ़ रहा है। गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आसमान में बादल छाते हैं, लेकिन बिन बरसे ही चले जाते हैं। रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली और उमस बनी रही। दस बजे हल्के बादल कुछ समय के लिए छाये रहे, लेकिन उसके बाद फिर से तेज धूप निकली। तेज धूप निकलने से लोगों का गर्मी में हाल बुरा रहा। उमस बनने से लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में लोग धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखें तो दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 28 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
ऊन क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान होने के बावजूद रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात के समय भी मौसम गर्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें