शामली में बनत में शराब के नशे में झूमता होमगार्ड।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में होमगार्डों का सरेआम नशे में झूमना अब आम बात हो गई। शुक्रवार को बनत में एक होमगार्ड नशे में झूमता हुआ दिखाई दिया। अत्यधिक नशे के कारण वह संतुलन कायम नहीं रख पा रहा था। बताया गया कि नौनांगली गांव का रहने वाला एक व्यक्ति होमगार्ड है और तहसील में उसकी ड्यूटी है। वह बाइक पर सवार होकर तहसील जाने के लिए चला तो बाइक समेत नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे देखकर हंसते हुए गुजर रहे थे। बता दें कि चंद दिनों पहले कांधला कस्बे में भी एक होमगार्ड इसी तरह नशे में झूमता दिखाई दिया था।
शामली बनत में शराब के नशे में बाइक से गिरा होमगार्ड।- फोटो : SHAMLI