फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में मरीजों की जान पर भारी पड़ रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली में जाम मरीजों की जान पर भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार शाम शहर के जाम में फंसी एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया। यह तो अच्छा रहा कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी के दौरान महिला का कुछ परेशानी हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता। पिछले साल भी इसी तरह का मामला सामने आया था। शहर में लगे गन्ने के वाहनों के चलते जाम के कारण शामली क्षेत्र निवासी आग मेें झुलसी युवती को शामली अस्पताल तक ले जाने में परिजनों को मशक्कत करनी पड़ी थी। करीब एक घंटे तक परिजन गन्ने के जाम मेें फंसे रहे थे। इसके बाद जैसे तैसे वह युवती को लेकर सीएचसी पहुंचे थे, जहां उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। युवती सीएचसी में दर्द से तड़पती रही, लेकिन गन्ने के जाम के कारण एंबुलेंस को सीएचसी तक जाने का रास्ता नहीं मिल सका था। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर स्वास्थ्यकर्मी और परिजन स्ट्रेचर पर युवती को लिटाकर सड़क पर खींचते हुए गन्ने के जाम के बीच से किसी तरह निकालकर आधा किलोमीटर दूर खड़ी एंबुलेंस तक ले गए थे। इसके बाद वहां खड़ी एंबुलेंस से युवती को दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। परिजनों का कहना था कि अगर समय से युवती को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें