प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री से दूर रहें दवा विक्रेता
कैराना। कोतवाली में आयोजित मेडिकल स्टोर संचालकों की मीटिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी ने निर्देश दिए कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित एवं नशीली दवाई की बिक्री न करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की शाम करीब छह बजे कोतवाली में कैराना कस्बे और देहात क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रेमवीर राणा ने कहा कि शासन द्वारा कोविड-19 के बारे में जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही दवाइयों की बिक्री करें। कोई भी स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाइयां और नशे की दवाई की बिक्री न करें। साथ ही बिना डॉक्टरी पर्चे के दवाइयां न दी जाएं। यदि कोई नियमों की अनदेखी करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के करीब 40 मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।