फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बार-बार हादसों को अंजाम देने वाले वाहन चालक बनेंगे सड़क अपराधी

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क हादसों को अंजाम देने वाले वाहन चालकों पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। बार-बार सड़क हादसों को अंजाम देने वाले ट्रक, कार, कैंटर चालक विभागीय अधिकारियों के रडार पर आ गए हैं। ऐसे वाहन चालकों को सड़क अपराधी की श्रेणी में डाला जाएगा। परिवहन विभाग ने ऐसे 30 ट्रक, कार, कैंटरों और चालकों को चिह्नित किया है, जिनका ब्योरा पुलिस के अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग की टीम इन वाहन चालकों पर नजर रखेगी। वाहन की गति अधिक मिलने पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

शामली जिले में हर साल 800 से अधिक लोग सड़क हादसों में घायल होते हैं, जबकि 250 से अधिक की मौत होती है। कई चालक ऐसे हैं, जो बार-बार लापरवाही से वाहनों को चलाने के कारण सड़क हादसों को अंजाम देते हैं। हालांकि तीन से अधिक बार चालान करने पर डीएल निलंबन का नियम विभाग ने कर दिया है। एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि अब लापरवाह, तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जिन्हेंं सड़क अपराधी की श्रेणी में डलवाया जाएगा। इसके लिए पुलिस को ऐसे वाहनों की रिपोर्ट भेजी जाएगी। ऐसे में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। दो टीमें पुलिस के सहयोग से ऐसे वाहनों का ब्योरा तैयार कर रही है। संवाद

टीमें ऐसे वाहनों पर रखेगी नजर, पंजीकरण भी होगा निरस्त
एआरटीओ ने बताया कि पुलिस के सहयोग से विभिन्न चौक, चौराहों से गुजरने वाले ऐसे वाहनों पर पुलिस के अलावा परिवहन विभाग की टीम भी नजर रखेगी। यदि चेतावनी के बाद भी वाहन तीव्र गति से चलाया पाया जाता है तो उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज कराया जाएगा, ताकि हादसों को होने से रोका जा सके। यही नहीं वाहनों का पंजीकरण भी निरस्त होगा। वाहन चालकों को इसके प्रति जागरूक करना भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ईंट ढोने वाले ट्रक रडार पर, मालिक भी बनेगा आरोपी
विभागीय जांच में सामने आया है कि ईंट ढोने वाले ट्रक ही सबसे अधिक हादसों का कारण बन रहे हैं। कई बार चालक हेल्पर को ट्रक का स्टेयरिंग थमा देते हैं, जिसके कारण हादसे होते हैं। जांच की जाएगी कि कहीं हेल्पर तो ट्रक नहीं चला रहा है तो यदि ऐसा पाया जाता है तो परिवहन विभाग ऐसे चालकों पर केस दर्ज कराएगा। मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा।
..

बार-बार सड़क हादसों को अंजाम देने वाले वाहन चालकों को सड़क अपराधी बनवाया जाएगा। इसके लिए ऐसे वाहनों चालकों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। पुलिस के सहयोग से ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। लोग भी विभाग को सूचना दे सकेंगे, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कराया जाएगा।- रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें