फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक खराब होने के कारण जाम में फंसे रहे वाहन चालक

Sat, 25 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली बुढाना फाटक पर लगा जाम
विज्ञापन
शामली। बुढ़ाना रोड पर ट्रक खराब होने के कारण दिनभर शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम लगा रहा। करीब पांच घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

वैसे तो शहर में जाम लगना आम बात है। शायद ही कोई दिन बीतता हो जो जाम नहीं लगता हो। शुक्रवार को बुढ़ाना रोड पर सामान से भरा एक ट्रक अचानक ही खराब हो गया। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा शहर के गुरुद्वारा, झिंझाना, धीमानपुरा रोड पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। कई दूल्हों की कार भी जाम में फंसी नजर आई। पुलिस का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें