फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सरसंघ चालक डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर स्वयंसेवकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्राचीन मंदिर भगवान जगन्नाथ में आयोजित कार्यक्रम में राकेश कांबोज ने कहा कि सशक्त राष्ट्र समरस समाज के पुननिर्माण के लिए संघ के रूप में उन्होंने जो आधारशिला रखी थी, वह आज राष्ट्र सेवा के लिए असंख्य नागरिकों का प्रेरणा का केंद्र है। उनका पूरा जीवन आध्यामित्क दार्शनिक विचारक के रूप में रहा। सतीश तायल ने बताया कि संघ की कार्य पद्धति राष्ट्र सर्वोपरि की रही है, जो निर्माण के समय से ही आज तक राष्ट्र भक्ति, राष्ट्र सेवा, राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर कर रहे हैं। अजय सिंघल ने कहा कि सर संघचालक डाॅ. हेडगेवार का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के कार्य में लगा रहा। इस अवसर पर शिवकुमार, कुशल सिंघल, सुरेशपाल, प्रद्युमन गोयल, भूमेश नारंग, शिवम गोयल, सत्यप्रकाश, राकेश कांबोज, भूमेश नारंग, विनोद कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें