फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डाॅ. मनोज सिवाच को सौंपी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी की कमान

Mon, 22 Jan 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा हाईकमान ने लोकसभा प्रभारियों और संयोजकों, कलस्टर प्रभारियों की तैनाती के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। हाल ही में मेरठ के डाॅ. मनोज सिवाच को लोकसभा प्रभारी और प्रमोद सैनी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रालोद- बसपा और कांग्रेस की ओर से अभी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रभारियों की घोषणा नहीं की गई है । हालांकि सपा ने लोकसभा प्रभारियों की तैनाती कर दी है। कैराना लोकसभा चुनाव से सपा की ओर से पिछले छह माह से कैराना की हसन परिवार की इकरा हसन और भैेंसवाल गांव के प्रोफेसर सुधीर पंवार को प्रभारी के रूप में तैनाती दी जा चुकी है। दो दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के सहयोगी रालोद को सात सीटें दे दी। भाजपा हाईकमान ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले लोकसभा चुनाव 2024 के प्रभारियों और संयोजक की घोषणा कर दी गई है। कैराना लोकसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में मेरठ के डाॅ. मनाेज सिवाच और लोकसभा संयोजक के रूप में शामली जिले के कांधला क्षेत्र के प्रमोद सैनी अट्टा को जिम्मेदारी देकर लोकसभा चुनाव जिताने का दायित्व दिया गया। लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन के लिए भाजपा हाईकमान की ओर से तैनात किए गए मनोज सिवाच का शामली जिले से बचपन से नाता रहा है। सिवाच के पिता प्रोफेसर फतेह सिंह शामली के आरकेपीजी कालेज में प्रोफेसर रहे हैं। वर्ष 2008 में मेरठ-सहारनपुर स्नातक का चुनाव लड़ चुके सिवाच मेरठ विश्व विद्यालय मेरठ छात्र संघ के चुनाव में वर्ष 1995 की सक्रिय राजनीति में रहे हैं। मौजूदा समय में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सहसंयोजक पद का दायित्व संभाल रहे हैं। वर्ष 2018 में कैराना लोकसभा उपचुनाव में कार्य देख चुके हैं। मनोज सिवाच बताते हैं कि अयोध्या में 22 जनवरी के बाद श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामली-कैराना में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव रणनीति तय की विचार विमर्श करेंगे। प्रमोद सैनी कांधला क्षेत्र के अट्टा गांव के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि भाजपा अगले सप्ताह लोकसभा चुनाव प्रबंध कमेटी का गठन करने की घोषणा करेगी। बाद में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव अभियान की तैयारी में जुट जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर तैयारी में जुट गए हैं। विदित रहे है। वर्ष 2019 में भाजपा ने कैराना, मुजफ्फरनगर, बागपत में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें