फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गठवाला खाप चौधरी और परिजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गठवाला खाप चौधरी और परिजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। गठवाला खाप के चौधरी और भाकियू अराजनैतिक संगठन के संरक्षक राजेंद्र सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इसमें राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू नीशू ने दहेज में स्कार्पियो कार के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरिफपुर खेड़ी जौहड़ी, बागपत निवासी तरसबीर की पुत्री नीशू की शादी आठ मई 2017 को लिसाढ़ निवासी अमित पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बात-बात पर ताने देते रहते थे और मारपीट कर दहेज में स्कार्पियो कार की मांग कर रहे थे। उसके मायके वालों ने पांच लाख रुपये भी दिए, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने। 12 दिसंबर को पति अमित, ससुर राजेंद्र सिंह, सास सरोज, ननद रीना और प्रियंका, पति के चाचा बिजेंद्र और उनके पुत्र कपिल ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोट आई। गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने का मामला उनकी जानकारी में आया है। इस मामले में वह अभी कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें