फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डोर टू डोर होगा कूड़ा कलेक्शन, ई-रिक्शाओं को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डोर टू डोर होगा कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन

शामली, कांधला। नगर पालिका परिषद प्रांगण में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने सफाई कर्मचारियों को आठ ई-रिक्शा वितरित कीं। चेयरमैन ने आईं रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर पालिका प्रांगण में बुधवार को चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने सफाई कर्मचारियों को आठ ई- रिक्शा वितरित कीं। ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी ई-रिक्शाओं के माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करेंगे। कस्बे के ज्यादातर लोग घरों में इकट्ठा होने वाले कूड़े को अपने घरों के बाहर सड़क पर डाल देते हैं। जिससे बाहर गलियों में गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। कस्बे में संकरी गलियां होने के चलते ई रिक्शाओं के माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कस्बे में दस हजार डस्टबिन सूखे कूड़े और गीले कूड़े के लिए भी वितरित किए जा रहे हैं। कस्बे को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका के मुख्य लिपिक अकरम अंसारी, अमरीश कुमार, सभासद संजय मित्तल, तफसीर अहमद, कय्यूम जंग, वाहिद जंग, यशु सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें