फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को सड़कों पर न छोड़े, करें उनकी सेवा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें, करें उनकी सेवा : डीएम
विज्ञापन

शामली, बाबरी। कैड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम ने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। साथ ही तहसीलदार शामली को लेखपालों व सचिवों का रोस्टर बनाने के आदेश दिए, जिससे ग्रामीण उनके सामने समस्या रख सकें। डीएम ने ग्रामीणों से गोवंश को सड़कों पर न छोड़कर उनकी सेवा करने की अपील की, ताकि किसानों की फसल नष्ट होने से बच सके।
चौपाल में डीएम जसजीत कौर ने गांव के विकास कार्यों व ग्राम निधि से कराए गए कार्य, स्वच्छ भारत मिशन अभियान, पेंशन, मनरेगा, समूह, आवास आदि कार्यों की ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि 20 हजार की आबादी होने के बावजूद बैंक की स्थापना न होने, एएनएम सेंटर, जलभराव, लेखपाल व सचिव का समय निर्धारण, अंडरपास की समस्या, गन्ना भुगतान, आवारा पशु आदि की समस्या बताई। डीएम ने आवारा पशु के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अभियान चलाकर गोशाला में भेजने के निर्देश दिए। बैंक की स्थापना के संबंध में डीएम ने कहा कि शासन को इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। गन्ना भुगतान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उनका भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में सर्वे कर पेंशन, आवास के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर योजना का लाभ दिलाया जाए। डीएम ने लेखपाल को तालाब चकरोड आदि से अवैध कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों को तहसीलों के चक्कर न काटने पड़ें इसलिए गांव में ही पंचायत सहायक के माध्यम से पेंशन आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा दी गई है। डीएम ने कहा कि अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और उनको आगे बढ़ाएं। कहा कि कोरोना की नई लहर अन्य राज्यों में देखने को मिल रही है। इसलिए सभी कोरोना के नियमों का पालन करें।
चौपाल के बाद डीएम ने गांव में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ग्राम पंचायत के बनाए गए नाला निर्माण का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने गांव में पड़ी खाली भूमि पर बरात घर बनाने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान ठाकुर राजपाल, जयप्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य गुलफान, ठाकुर जगदीश, जिला विकास अधिकारी शलैन व्यास, डिप्टी कलेक्टर प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी यशवंत सिंह, अजय कुमार बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोशाला का किया निरीक्षण
बाबरी। शुक्रवार की दोपहर डीएम जसजीत कौर ने बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर जगह-जगह धूल जमी मिली व केंद्र की जर्जर हालत देखते हुए नाराजगी जताई। उसके बाद डीएम ने राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचकर केंद्र पर मौजूद एएनएम रीना रानी से महिलाओं के प्रसव संबंधित उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। एएनएम रीना रानी ने बताया कि बाबरी, हिरनवाड़ा, कैड़ी, बुटराड़ा, भंडौदा, बनतीखेड़ा आदि गांव से महिलाएं प्रसव के लिए केंद्र पर आती हैं। उसके बाद डीएम ने अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र, पंचायत सचिव अर्जुन राणा को तालाब सफाई हेतु निर्देशित किया। वहीं, डीएम जसजीत कौर ने रघुनाथ पुर की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया और पशुओं के चारे, पानी, अलाव, तिरपाल संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें