फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छह क्लीनिकों में चिकित्सक नहीं दिखा पाए डिग्री, नोटिस जारी

Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छह क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान चिकित्सक डिग्री नहीं दिखा पाए। उन्हें तीन दिन का नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी टीम के साथ कैराना पहुंचे और गोशाला और आर्यपुरी क्षेत्र में छह क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन तो मिला लेकिन चिकित्सक डिग्री उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्होंने सभी क्लीनिक संचालकों को तीन दिन का नोटिस देते हुए उन्हें आवश्यक डिग्री और अन्य कागज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सभी छह क्लीनिक संचालकों को तीन दिन का नोटिस दिया गया है। तीन दिन के अंदर डिग्री व अन्य कागज उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें