करें योग, रहें निरोग
शामली। भारतीय योग संस्थान का 56वां योग दिवस कार्यक्रम जैन धर्मशाला रेलवे रोड पर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रुचिता ढाका, वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य और संस्थान के जिला प्रधान तरुण जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना शालिनी मित्तल एवं कृष्णा ने की। योग क्रिया सुमन खटीक, विजयलक्ष्मी, सुषमा मित्तल, इंदु जैन, डिंपल पाठक, क्षेत्रीय मंत्री कंवरपाल, क्षेत्रीय प्रधान अमरीश कौशिक ने कराई। शरीर को स्वस्थ रखने वाले योगासन कराए। क्षेत्रीय प्रधान महिला अलका जैन ने ताड़ासन और प्रश्न मंच का कार्यक्रम कराया। संगठन मंत्री अशोक गोयल ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए योग अपनाने को प्रेरित किया। जिला प्रधान तरुण जैन ने बताया कि 25 साल से लगातार जिले में योग की कक्षाएं चल रही हैं। कार्यक्रम का संचालन निशा संगल ने किया। इस अवसर पर पूनम खत्री, मंजू रानी, रेखा जैन, रीनु जैन, सुनीता कमलेश, सालनी मित्तल, आशु गर्ग, कृष्ण, विजय, कंवरपाल, शम्मी सेठ, सेवाराम मेहरा, शिमला पांचाल, सुमित्रा पांचाल आदि मौजूद रहे।