-शिक्षण संस्थाओं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए कार्यक्रम
फोटो
संवाद न्यूज एजेसी
शामली। शहर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्टाफ ने योग किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य संजय सैनी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग आचार्य संदीप कुमार, राहुल गिरी, धर्मेंद्र कुमार ने योग आसन कराए। इस अवसर पर संजीव कुमार, मोहित शर्मा, विकास कुमार, अमित कुमार, कविता गुप्ता, गीता कांबोज, पंकज बंसल, मोनिका, उपासना बंसल आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों को योग शिक्षक नितिन कुमार ने सामूहिक रूप से विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया व उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में योग पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि आज के इस दौर में भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग की महती आवश्यकता है। योग करने से व्यक्ति के अन्दर विभिन्न जनकल्याणकारी भाव स्वतः ही उत्पन्न होते हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, मोहर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, ब्रिजेश सैनी, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, परितोष कुमार, ब्रजपाल सिंह, सुभाष चंद, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, अंकित भार्गव, संजू, आशीष कुमार, भूरू कुमार आदि मौजूद रहे।
जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में कॉलेज सचिव दीपक जैन, प्राचार्या डॉ. अनुपमा शर्मा व योगाचार्या प्रिया भट्ट ने मां सरस्वती के समुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। योगाचार्या प्रिया भट्ट ने गायत्री मंत्र बोलकर कार्यक्रम का आरम्भ किया और छात्र-छात्राओं को कपाल भाति, अनुलोम विलोम, चक्रआसन, व्रजआसन इत्यादि आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर भावना, आयुषी कौशिक, अश्वनी, प्रियांशु, मनोज, लोकेश आदि मौजूद रहे।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। कॉलेज के स्काउट प्रभारी अनिल कश्यप के मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ ने विभिन्न प्रकार के योगासनों किए। इस अवसर पर सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, महेश नारायण गौड़, अरविंद जैन, वेदप्रकाश वर्मा , साकेत निर्वाल, आदि मौजूद रहे।
महामना मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज जलालपुर में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने योग किया। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने छात्रों को योग के लाभ बताए। योगाचार्य संजय शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन हुआ।
वीवी पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. मीनाक्षी व योगाचार्य रामअवतार तायल ने विद्यार्थियों को योग क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि ने सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रताप कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, हरपाल, विराट कुमार आदि मौजूद रहे।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक अर्जुन आर्य के निर्देशन में योगाभ्यास किया। विद्यालय प्रबंधक श्यामपाल सिंह व प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति न केवल स्वस्थ्य एवं निरोग रहता है। उप प्रधानाचार्य ब्रजवीर सिंह, प्रशांत कुमार, मनोज मलिक, शुभम कर्नवाल, मयंक रघुवंशी, मनीष, श्रेया तोमर, राखी पंवार, ऊषा आर्य आदि मौजूद रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंटा, में योग दिवस पर कला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षकों व स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।