फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क थाने में न करे कोई प्रवेश: एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थाने पहुंचे एएसपी ओपी सिंह ने औचक निरीक्षण किया और कोरोना को लेकर प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। एएसपी ने थाना परिसर में स्वच्छता का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों व पहरेदारों को स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना परिसर में कोई भी बिना मास्क के प्रवेश न करें। उन्होंने थाने के गेट पर एक पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए, जो किसी को भी बिना मास्क लगाए थाने में न आने दे। एएसपी ने थानाभवन के खंड विकास कार्यालय में बने नामांकन स्थल का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कोरोना की गाइडलाइन का ध्यान रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें