कैराना में यमुना पुल पर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसएसपी व अन्य अधिक?
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसएसपी अभिषेक ने कांवड़ यात्रा को लेकर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार को डीएम व एसएसपी ने सावन मास की शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कैराना यमुना ब्रिज पर पहुंचकर कांवड़ियों से बातचीत कर कुशलता ली गई । दोनों अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर जनपद से गुजरने वाले कांवड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल की ड्यूटी, यातायात संबंधी व्यवस्थाओं और कावंड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यस्था के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।