फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कांधला के गांव मुस्तफाबाद सलेमपुर मतदान केन्द्र पर पहुचे डीएम एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। कांधला ब्लाक में तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सोमवार को ब्लाक के के 33 ग्राम पंचायतों में हुए मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह था। दिन निकलने के साथ ही बूथों पर लंबी लाइनें देखने को मिली। दोपहर में डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव कांधला देहात के श्री 105 अनंतमति जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल में बने बूथ नंबर 280 व 281 पर पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं से कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की। इसके बाद दोनों अधिकारी गांव गढीदौलत, गंगेरू, इस्सोपुर टील, डुढ़ार आदि गांवों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें