शामली। डीएम जसजीत कौर ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से कराई गई दर्ज शिकायत को संबंधित अधिकारी के तत्काल संज्ञान में लाएं, ताकि हर संभव शिकायत का जल्द निस्तारण हो सके। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम नंबर 01398 270203 पर स्वयं बैठकर संबंधित शिकायत कर्ताओं की शिकायतें सुनी और मौके पर ही निस्तारण किया गया। मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, डीआईओ एनआईसी अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।