झिंझाना। डीएम रविंद्र सिंह ने आज झिंझाना में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को कस्बे में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव निर्वाचन के लिए स्ट्रांग रूम का कार्यालय बनाया गया है। आगामी दो मई को कस्बा ऊन, गढ़ीपुख्ता और झिंझाना के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मंगलवार दोपहर बाद डीएम शामली रविंद्र सिंह ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। बिजली-पानी, आवागमन संबंधी सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पोलिंग पार्टियों के अलावा इसी कॉलेज में कस्बे के पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। इस मौके पर ऊन एसडीएम विजय शंकर और अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह, नदीम चौहान आदि उपस्थित रहे।