शामली कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर सलामी देते डीएम रविंद्र सिंह
शामली। जिले भर के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट कार्यालय में सुबह 8.30 बजे डीएम रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीदों को नमन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीएम रविंद्र सिंह ने सभी बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, अर्चना शर्मा रहे। बीएसए कार्यालय पर बीएसए कोमल, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस जेएस शाक्य, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविदास मंदिर से बाइक तिरंगा रैली निकाली। सीएचसी शामली में चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने ध्वजारोहण किया और सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने मरीजों को फल वितरित किए। उधर, श्री हनुमान धाम व्यापार शक्ति चौक पर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने सामूहिक तौर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक और भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। दिल्ली रोड स्वर्ग आश्रम कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। इस मौके पर स्वर्ग आश्रम शामली के समस्त पदाधिकारियों की ओर से झंडारोहण करके सलामी दी।