फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम ने दिए टीबी कार्यक्रम में प्रगति बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही जहां प्रगति खराब पाई गई, उसमें सुधार करने को कहा।
विज्ञापन

टीबी कार्यक्रम में प्रगति बढ़ाने के निर्देश के साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना में लाभ देने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी को रोस्टर बनाकर निरीक्षण कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सीएचसी और पीएचसी पर जन्म लेने वाले बच्चों का मंत्रा एप पर शत प्रतिशत बर्थ पंजीकरण कराने को कहा। बैठक में डॉ. अश्वनी शर्मा, करन चौधरी, आशुतोष कुमार, फईम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें