शामली। कलक्ट्रेट परिवार की ओर से 1100 दीपो को जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। डीएम रविंद्र सिंह-एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कोर्ट रूम में विधान विधि से पूजा अर्चना कराई गई। जिलास्तरीय अधिकारियों ने अनार और फुल झड़ी छुड़ाकर पर्व का उत्सव मनाया।
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में दीपोत्सव 2023 कार्यक्रम का भव्य आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कोर्ट रूम में पूजा कराई गई। इस अवसर पर डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक, एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों गण्यमान्य लोगों की ओर से 1100 दीप जलाकर एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। शहर के संभ्रांत लोगों के साथ आकाश में हॉट बैलून छोड़े गए और फुलझड़ियां जलाई गई। कार्यक्रम में सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया, एसडीएम कैराना स्वप्लिन यादव, एसडीएम ऊन, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूर्वा, वन स्टॉप केंद्र की प्रबंधक गजाला, नेहा, नीलम, वीना अग्रवाल, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन, आईआईए के पूर्व चेयरमेन अनुज गर्ग, गायक हरीश नामदेव, सचिन नामदेव विशाल गर्ग, उज्ज्वल नामदेव, दिशा पंथ, आयुष भारद्वाज, आकाश धीमान, गोविंद कौशिक, बंटी धीमान, सुजीत शर्मा, सुमित आदि मौजूद रहें।
कलक्ट्रेट में दिवाली कार्यक्रम में फूलजडी जलाते डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह व अन्