फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व

विज्ञापन
ऊन में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व
विज्ञापन

शामली, ऊन। होली हेवन स्कूल ऊन व मदरलैंड पब्लिक स्कूल दथेड़ा में आज दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया।
होली हेवन स्कूल के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक, मैनेजर अंकुर राणा व प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने माता लक्ष्मी, गणेश व माता सरस्वती को तिलक लगाकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू व तिलक हाउस प्रथम स्थान व गांधी हाऊस दूसरे स्थान पर रह। कैंडल डेकोरेशन में तिलक हाउस पहले स्थान व दीया प्रतियोगिता में गांधी व तिलक हाउस संयुक्त रूप से विजेता रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक व अंकुर राणा, पंकज कंसल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया व सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपावली पर सावधानी व नियमों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुधीर, ओमकार, आशीष, संगीता, उमा, अंकुर, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदरलैंड दथेड़ा में भी रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया। तनु, वंशिका, दीपा, हनी आदि छात्राओं ने गोमाता की सुंदर रंगोली बना कर एक संदेश दिया। प्रधानाचार्य अजय गोयल ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, अतुल, संजीत आदि मौजूद रहे।
स्कूलों में रही दीपावली कार्यक्रम की धूम
शामली, गढ़ीपुख्ता। शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालेंडी में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया और बालिकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
कक्षा 10 बी और 8ए की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9बी और 8बी की लड़कियां दूसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार ने सभी विजेता लड़कियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकेश कुमार, निहाल गिरी, निशांत कुमार, सोनू, विकेंद्र देशवाल, पूजा, स्वीटी आदि उपस्थित रहे।
द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल गढ़ीपुख्ता में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रंगोली मेकिंग, दीया डिजाइन, कैंडल डेकोरेशन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम, सुभाष सदन ने द्वितीय और गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीया डिजाइन में कक्षा एक से तीन तक मरियम, अवनी, शौर्य, अर्शी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंडल मेकिंग में कक्षा चार से तेजस्विनी ने पहला, बदर ने दूसरा और नेहा और कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच से थाली सजाओ प्रतियोगिता में सिया ने प्रथम, अल्बा ने द्वितीय और परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में बानी ने प्रथम, लक्की ने द्वितीय और आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक शारिब जमील और प्रधानाचार्या रिया चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति व दीपावली के महत्व से अवगत कराना है। स्कूल के निदेशक नूर नवाज खान और चेयरमैन मोहम्मद नवाज खान ने सभी को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य, फुरकान, राहुल कुमार, जाफर, सविता, रविता आदि का सहयोग रहा।

ऊन होली हेवन स्कूल में रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें