फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे को लेकर मंडलायुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
शामली कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. व डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 28 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. और डीएम जसजीत कौर ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बनत का निरीक्षण किया। दोनों जगहों पर व्यवस्थाओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त व डीएम श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पहुंचे। यहां भी व्यवस्थाएं देखी। कंडेला स्थित रिम-धुरा बनाने वाली कैरियर व्हील्स इंडस्ट्रीज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें