फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोताखोरों ने यमुना नदी में डूबे दो कांवड़ियों की बचाई जान

Mon, 29 Jul 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना यमुना नदी से कावडिएं को मोटर बोट के सहारे बाहर निकालते गोताखोर-संवाद
विज्ञापन
कैराना। यमुना नदी में अलग-अलग समय पर स्नान के दौरान डूब रहे दो कांवड़ियों को गोताखोरों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में दोनों कांवड़िये गोताखोरों का धन्यवाद देते हुए अपने गंतव्य की और रवाना हो गए।
विज्ञापन


हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव ढब्बीकलां निवासी काला रविवार को कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी बीच वह यमुना नदी में स्नान करने लगा। कुछ ही देर के बाद वह कुंड में डूबने लगा, जिस पर यमुना घाट पर तैनात जाहिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, दिलशाद व मासूम ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने कांवड़िया को सकुशल बाहर निकाल लिया।
इसके बाद शाम करीब पौने छह बजे यमुना पुल के निकट कांवड़िया यमुना नदी में स्नान करने के दौरान डूबने लगा। इसी दौरान वहां तैनात गोताखोरों ने मोटरबोट के सहारे तत्काल कांवड़िया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कांवड़िया ने अपना नाम अंशुल निवासी गांव बिलासपुर जनपद बरेली बताया। वहीं, कांवड़िया ने सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें