शामली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा 13 सितंबर को शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाली जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती और भारोत्तोलन पुरुष व महिला वर्ग में होगी। उन्होंने बताया इस खेलकूद प्रतियोगिता में वित्तीय वर्ष 2022-23 में आयोजित विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता पुरुष व महिला खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की आयु सीमा निर्धारित नहीं है। संवाद