-तीन पदाें के लिए दाखिल हुए आठ नामांकन पत्र, जांच में सभी सही पाए गए
-21 जून को वापसी, 25 को मतदान सुबह आठ बजे से तीन बजे तक होगा
-संवाद न्यूज एजेंसी
-फाेटो समाचार-
शामली। जिला योजना समिति निकाय के तीन सदस्य पद के लिए आठ नामांकन पत्र आज सहायक निर्वाचन अधिकारी और एडीएम संतोष कुमार सिंह के समक्ष दाखिल किए गए। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिला योजना समिति के सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। एआरओ के मुताबिक दाखिल किए गए आठ नामांकन पत्र जांच में सभी सही पाए गए। 21 जून काे नामांकन पत्रोें की वापसी के बाद 25 जून को मतदान होगा।
शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम न्यायालय कक्ष में एआरओ व एडीएम संतोष कुमार सिंह के समक्ष सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिला योजना समिति निकाय के तीन पदों के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शाम चार बजे के बाद से लेकर कार्य समाप्ती तक दाखिल आठ नामांकन पत्रों की जांच की गई। एआरओ की जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। एडीएम संतोष सिंह ने बताया कि जिला योजना समिति के दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी आगामी 21 जून को सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक होगी। आगामी 25 जून को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना का कार्य समाप्ती तक चलेगा। जिला योजना समिति के सदस्योेें के नामाकन पत्र दाखिल करने के लिए बेरिकेडिंग लगाई गई। इस मौके पर मेटल डिटेक्टरलगाए गए। पुलिस बल तैनात किया गया।
- क्या हैं जिला योजना समिति निकाय के चुनाव के तीन सदस्य-
अनुसूचित जाति सदस्य- -1-
पिछड़ा वर्ग सदस्य- -1-
अनारक्षित महिला - -1-
-निकाय सदस्य - -3-
जिला योजना समिति सदस्य जिला पंचायत से - 9-
-निकाय से -3-
नामित्त सदस्यों में - प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम शामिल
कुल सदस्य - -15-