फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक स्थगित, 11 अक्तूबर को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक स्थगित, 11 अक्तूबर को होगी
विज्ञापन

शामली। तीस सितंबर को होने वाली जिला पंचायत की बैठक स्थगित हो गई है। अब यह बैठक 11 अक्तूबर को होगी।
मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर की सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की लखनऊ में 28 सितंबर को बैठक बुलाई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर भी बैठक में शामिल हुईं। लखनऊ से आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर की तबीयत खराब होने के कारण 30 सितंबर की जिला पंचायत की बैठक स्थगित हो गई है। अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि 30 सितंबर को होने वाली जिला पंचायत की बैठक स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अब यह बैठक 11 अक्तूबर को होगी। उधर, विपक्ष के जिला पंचायत के पूर्व सदस्य शेर राणा के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम जसजीत कौर से मिले। ज्ञापन में जिला पंचायत की ओर से समय पर एजेंडा जारी न करने की शिकायत की। पंचम राज्य वित्त व 15 वित्त के तहत प्राप्त होने वाले अनुदान की कार्य योजना की स्वीकृति का एजेंडा के प्रतिलिपि सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में अवगत कराया। ज्ञापन देने वालों में उमेश पंवार, सीमा, विनोद, अंजली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें