फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में लाठीचार्ज में जिले के नेता भी घायल

विज्ञापन
हाथरस में हुए लाठीचार्ज में घायल शामली के रालोद नेता विक्रांत जावला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। हाथरस में रालोद नेताओं पर हुए लाठीचार्ज में जिले के दो नेता भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को हाथरस में मृतका के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर बैरिकेडिंग के पास पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें शामली के रालोद जिला उपाध्यक्ष डॉ. विक्रांत जावला, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा सहित पांच लोग घायल हो गए। डॉ. विक्रांत जावला ने फोन पर बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्वक गांव जा रहे रालोद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए गांव में पीड़ित परिवार से मिलने आने वाले लोगों को रोक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें