फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कंडेला में बनेगा जिला उद्योग केंद्र

Mon, 06 May 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली जिला उद्योग केंद्र पर पुराने कमरो को तोडने का कार्य
विज्ञापन
शामली। 13 की साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शामली को जिला उद्योग केंद्र का दर्जा मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन ने शामली जिले के उद्योग केंद्र को मंजूरी देते हुए एक करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। निर्माण के बाद जिले के उद्यमियों को मुजफ्फरनगर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शासन ने शामली के जिला उद्योग केंद्र निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था बनाया है। निर्माण एजेंसी ने शामली कंडेला औद्योगिक केंद्र में डेरा डाल दिया है। इसी साल 31 दिसबर 2024 तक शामली जिले का उद्योग केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के पानीपत रोड स्थित कंडेला औद्योगिक केंद्र की 42 साल पहले स्थापना हुुई थी। 28 सितंबर 2011 को शामली जिला बनने के बाद से पिछले 13 साल से शामली को जिला उद्योग केंद्र को दर्जा नहीं मिला था। उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं और अन्य कार्य के लिए मुजफ्फरनगर जिला उद्योग केंद्र की दौड़ लगानी पड़ती थी। शामली के पूर्व में डीएम रहे अजय कुमार सिंह ने जिला उद्योग केंद्र के स्टाफ स्वीकृति के लिए शासन को संस्तुति की रिपोर्ट भेजी थी, किंतु 13 साल से उद्यमी जिला मुख्यालय से जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से लेकर प्रबंधक और कर्मचारी जिला उद्योग केंद्र की मांग करते मगर मांग को पूरा नहीं किया जा रहा था। साईमा के संरक्षक अशोक बंसल और चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि कोरोना काल में लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के कैबिनेट मंत्री सतीश से भी बैठक में शामली में जिला उद्योग केंद्र स्वीकृत करने की मांग की थी।
जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैसमीन फौजदार ने बताया कि शामली के जिला उद्योग केंद्र के लिए एक करोड़ 40 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो जाने के बाद शासन से अवमुक्त हो चुकी है। शासन ने जिला उद्योग केंद्र के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम को कार्यदायी संस्था बनाया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के एसडीओ अरुण कुमार झा ने बताया कि 31 दिसबर 2024 तक कंडेला औद्योगिक केंद्र में शामली का जिला उद्योग केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


- पुराने भवन को तोड़ कर बनाया जाएगा जिला उद्योग केंद्र
शामली। कंडेला औद्योगिक केंद्र में जिला उद्योग केंद्र के लिए भूमि आरक्षित है। जिले के उद्योग केंद्र के लिए अस्थायी रूप से कार्यालय कक्ष, शौचालय और स्नानगृह बनाकर दिया है किंतु जिला उद्योेग केंद्र के नक्शे के अनुसार पुराने कार्यालय भवन को निर्माण एजेंसी तोड़कर नए सिरे से तैयार करेगी। अगले छह माह में निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें