फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला बार एसोसिएशन शामली का 24 जनवरी को होगा मतदान

Sat, 20 Jan 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट बार भवन में नामंकन पत्र जमा करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन के 24 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम दिन कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कुल 25 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

चुनाव एल्डर कमेटी अधिकारी मुकेश कुमार गर्ग और श्यामवती ने बताया कि अध्यक्ष पद के राजपाल सिंह और राकेश शर्मा, महासचिव पद के लिए धीरेंद्र सिंह और जगदेव सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए रूपेश कुमार, अमजद खान व उमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र सिंह देशवाल व ओमपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र खैवाल व सत्यनारायण, दस वर्ष से कम आयु के उपाध्यक्ष पद के लिए सचिन व आसिफ अली, सहसचिव पुस्तकालय अमित कुमार ने अपने नामाकन पत्र दाखिल किए है। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए राजकुमार चौहान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए पांच पदों पर कोई नामांकन पत्र दाखिल नही किया गया। कनिष्ठ सदस्य के लिए विशाल गर्ग, प्रदीप मलिक, दीपक कटारियां, विपिन कुमार, सत्यवीर, उर्वशी, सहसचिव प्रकाशन पद के लिए रामकुमार वर्मा, विकास चंद, सहसचिव प्रशासन के लिए विवेक कुमार, अमरदीप ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे नामांकन पत्रों पर आपत्तियां स्वीकार की जाएगी। इस दिन तीन बजे तक निस्तारण हो जाएगा। तीन बजे से लेकर चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की जाएगी। शनिवार की शाम को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें