शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में आर्थिक रूप से असमर्थ मेधावी छह छात्रों को पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने टेबलेट का वितरण किया।
शनिवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होंने मेधावी छह छात्रों को टेबलेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को टेबलेट देकर प्रोत्साहित किया गया ताकि वे इनका उपयोग शिक्षण कार्य में कर आगे बढ़ सके। राजेश्वर बंसल की पुत्रवधू शिप्रा बंसल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें शिक्षण में हमेशा उच्च स्तर बनाये रखना है और शिक्षाके क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने है। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि कालेज के मेधावी उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देश को दे रहे हैं। इस अवसर पर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, श्री सत्यनारायण शिक्षा समिति के प्रबंधक सुशील गर्ग, हिंदू कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक मुनीश संगल, श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्यारूचिता ढाका, मोबाइल कंपनी के एरिया मैनेजर निकुंज शर्मा और संजय मित्तल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश आत्रेय व अनिल कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।