फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 53682 कार्डधारकों को चावल-चने का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार से कार्ड धारकों को निशुल्क चावल और चने का वितरण शुरू हुआ। कार्डधारक सुबह दुकान खुलने से पहले ही पहुंचने शुरू हो गए थे। कार्ड धारकों ने बनाए गए गोल घेरे के निशान में कतार में खड़े होकर राशन लिया। जिला आपूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि जनपद में राशन की कुल 453 दुकानें और 217800 कार्डधारक हैं। सुबह छह बजे से ही दुकानों पर राशन का वितरण शुरू किया गया। शासन के निर्देश पर कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल और प्रति कार्ड एक किलो चने का वितरण किया जा रहा है। शाम पांच बजे तक 53682 कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जा चुका है। 25 मई तक चावल और चने का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें