फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

174 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
174 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण का वितरण
विज्ञापन

शामली। ब्लॉक संसाधन केंद्र बनत में एलिम्को कानपुर के सहयोग से 174 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण व उपस्कर का वितरण किया गया।
बालक जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्थित बीआरसी बनत पर बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शंभूनाथ तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 174 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, क्रच, रोलेटर, एमआर किट, ब्रेल किट, हियरिंग एड, कैलिपर, स्मार्ट कैन ब्रेल केन, सीपी चेयर, डेजी प्लेयर आदि उपकरणों का वितरण मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी प्रिंसी चौधरी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एलिम्को कानपुर से पीएंडओ टेक्नीशियन सत्येंद्र, पीएडओ अमित कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार और जिले के सभी स्पेशल एजूकेटर, बालक जूनियर हाई स्कूल बनत के इंचार्ज प्रधानाध्यापक खलील अहमद, योगेश राठी और नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें