फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का रजाई वितरित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग ने कहा कि मनुष्य अपनी सकारात्मक और रचनात्मक सोच तथा अपने कार्यों से महान होता है, दरवाजों की ऊंचाइयों से नहीं।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला दयानंद नगर स्थित डाक्टर राजेंद्र गोयल के आवास पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से रजाई वितरित की गईं। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग ने कहा कि समिति द्वारा समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की हमें मनुष्य शरीर मिला है। लेकिन हम ऐसा कार्य करें जिससे कि हम वास्तव में मनुष्य या मानव कहलाने योग्य बन जाए। इसके लिए हमें अपनी सोच को सकारात्मक और रचनात्मक रखना होगा। कार्यक्रम में 25 लोगों को रजाई वितरित की गईं। कार्यक्रम के आयोजक एवं समिति के संरक्षक डाक्टर राजेंद्र गोयल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, डाक्टर ओमपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन श्याम लाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें