शामली कलेक्ट्रट सभागार में राशन डिलरो को मास्क देती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
शामली। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें डीएम जसजीत कौर ने विकासखंड वार समूहों द्वारा तैयार किए गए खादी के मास्क की क्वालिटी चेक की। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए और मास्क बनाने के लिए कहा गया। कहा कि राशन विक्रेताओं को मास्क लगाना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय को निर्देश दिए कि खाद्यान्न वितरण होने से पहले प्रत्येक दुकान पर मास्क समय से पहुंच जाए। बैठक में स्वत: रोजगार योजना के उपायुक्त शैलेन व्यास ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 42 स्वयं सहायता समूहों ने 450 महिलाओं ने 30 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 11,500 मास्क तैयार किए हैं। प्रति मास्क की कीमत 18 रुपये आंकी गई है। मास्क की दूरभाष नंबर पर 9411005299 फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शामली कलेक्ट्रट सभागार में राशन डिलरो को मास्क देती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI