लावड़ - भगवान कृष्ण की छठी पर कढ़ी चावल वितरित के लिए भंडारे का शुभारंभ करते। स्रोत : संवाद
लावड़। कस्बे में भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। भगवान को भोग लगाने के बाद कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे का उद्घाटन अनिल फौजी ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करके किया। राहगीरों ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अनिल, सचिन, मयंक, सोनू, कपिल, महेश, रुपेश आदि मौजूद रहे। संवाद